फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाली न होने पर फिर शुरू किया आंदोलन

विज्ञापन
बहाली की मांग को लेकर सिविल अस्पताल में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नौकरी पर वापस न लेने को लेकर स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को ट्रामा सेंटर के सामने बैठक करने के बाद की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सुमित ऋषि ने की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने सिविल सर्जन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। गुलशन ने कहा कि 22 जुलाई को एसकेएस के प्रतिनिधिमंडल को सिविल सर्जन ने कर्मचारियों की बहाली का आश्वासन दिया था। जिसमें छछरौली सीएचसी से आठ प्रताप नगर से सात कोट से तीन व खारवन से एक स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी की नौकरी की बहाली की बात हुई थी। लेकिन अभी तक इन 19 में से किसी कर्मचारी की नौकरी बहाल नहीं हुई है। इस पर ठेका कर्मचारियों ने अपना आंदोलन दोबारा शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की नौकरी बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के चलते यूनियन ने पांच अगस्त को प्रदर्शन के बाद डिप्टी सीएमओ को ज्ञापन दिया था, जिसमें ऑउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन सात तारीख तक दिए जाने की मांग की थी। वहीं परिवार का ईएसआई कार्ड, ईपीएफ की राशि हर महीने खाते में जमा करने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर दो घंटे प्रदर्शन भी किया था।
इसके अलावा कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन की नाक तले ठेकेदार कर्मचारियों से पद के हिसाब से काम न लेकर वार्ड सर्वेंट से सफाई का काम लिया जा रहा है। जिससे ये डिप्लोमा व डिग्रीधारी कर्मचारी भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों को पूरी हाजिरी के बावजूद पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द सभी ठेका कर्मचारियों की नौकरी बहाल नहीं होती, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रधान विशाल बाजीगर, परमजीत, शबनम, सुषमा, मलकीत, प्रदीप, शशि, गुरमीत, विकास सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें