फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: शादी का झांसा देकर पति से करवाई अनबन, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

Sun, 14 Nov 2021 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

यमुनानगर में एक महिला को युवक ने जान से मारने की धमकी दी। कारण उसका शादी से मुकरना रहा। कैराना के युवक ने पहले महिला को झांसा देकर फंसाया और फिर पति से अनबन करवा दी। इसके बाद आरोपी ने उसे मेलजोल बढ़ाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके पति को भी धमकाया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में पति से विवाद के बाद अलग रह रही महिला को एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी शादी करने से मुकर गया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले उत्तरप्रदेश के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। शादी के कुछ समय बाद पति के साथ अनबन रहने लगी। इसी दौरान कैराना निवासी राशिद उसकी ससुराल के गांव में कपड़ा बेचने आता था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: म्हारे चार लाडले बने खेल रत्न, आठ को अर्जुन तो चार को गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार

राशिद ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे फोन पर बात करने लगा। इसका पता लगने पर पति ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया। वह अपने मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद आरोपी राशिद उससे मिलने के लिए मायके में भी आने लगा और शादी का झांसा दिया। वर्ष 2019 में आरोपी उसके मायके आया और उसकी मां से भी मिला। कुछ दिनों बाद आरोपी दोबारा उससे मिलने के लिए आया और उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी के शादी का वादा करने पर वह अपने पति को तलाक देने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन


इस संबंध में कोर्ट में भी केस दायर कर दिया। इसके बाद आरोपी अकसर उसके पास आने जाने लगा। 23 अगस्त 2021 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए भाटिया बिल्डिंग में बने कैफे में बुलाया। जब वह यहां पर मिलने पहुंची तो वह उसे अलग केबिन में लेकर गया। यहां उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी मां के नाम से एक मोबाइल भी फाइनेंस करा लिया। इसकी किश्तें भी महिला को भरनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-फिल्मी: बस्ती वालों मेरी शादी करवाओ...नहीं तो कूद जाऊंगा, शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ा युवक

बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके मुकरने के बाद उसने दोबारा अपने पति से बात की और वैवाहिक जीवन को पटरी पर लाने व दोनों बच्चों के लिए पति के साथ रहने लगी। अब दोबारा फिर आरोपी राशिद उसे फोन कर परेशान कर रहा है। महिला के पति ने उससे बात की तो वह उसे भी धमकी देने लगा। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें