फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस में नशा पिलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/साढौरा। क्षेत्र के एक गांव में युवक किशोरी को लोहगढ़ साहिब घुमाने बहाने से कालाअंब ले गया। वहां युवक किशोरी को जूस में नशा पिलाकर अपने साथ होटल में ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने किशोरी से कई बार गलत काम किया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। जब उसकी लड़की स्कूल आती जाती थी तो गांव का ही हरदीप उसका पीछा कर छेड़खानी किया करता था। इस दौरान आरोपी उसकी बेटी से दोस्ती करने का दबाव बनाता था। एक दिन आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर लोहगढ़ साहिब में मत्था टेकने के बहाने अपने साथ ले गया। लेकिन आरोपी उसकी बेटी को लौहगढ़ साहिब की जगह कालाअंब ले गया। वहां आरोपी हरदीप ने उसकी बेटी को जूस में कोई नशीली चीज पिला दी। इसके बाद आरोपी उसकी लड़की को वहां के एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसकी बेटी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। जब उसकी बेटी को होश आया तो वह एक होटल के कमरे में थी। तब उसकी बेटी ने आरोपी को इस बारे में घर बताने की बात कही। आरोपी हरदीप ने उसकी बेटी को धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद हरदीप ने उसकी लड़की को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार गलत काम किया।
विज्ञापन

अंतिम बार आरोपी ने 19 अगस्त को उसकी लड़की के साथ घर के पास ही दुष्कर्म किया। तब उसकी लड़की ने आपबीती उसे बताई। अब आरोपी हरदीप उसकी बेटी के साथ शादी करने से मना कर रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साढौरा थाना पुलिस ने मामले में आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। किशारी की मेडिकल जांच करवाकर उसके मैजिस्टेट के सामने बयान करवाए जाएंगे। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें