फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम ने ली करवट

विज्ञापन
बारिश के बाद ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स रोड पर भरा पानी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में पांच दिन से रोजाना सुबह के समय बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। पारा लुढ़कने से मौसम ने करवट ले ली है। दिन ढलते ही ठंडक का अहसास हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। देर रात पारा लुढ़क कर 20 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश के कारण शहर के पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी, आनंद कॉलोनी, गुलाब नगर, वीनानगर, गांधीनगर, चांदपुर, विजय कॉलोनी, लाजपत नगर, पुरानी सब्जी मंडी, चूना भट्टी, बाडी माजरा, रूपनगर, गोल्डनपुरी कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, आजाद नगर की सभी गलियां, सरोजनी कॉलोनी, कांसापुर, बैंक कॉलोनी, शिवपुरी, ससौली, विष्णुनगर, रेलवे कॉलोनी सहित जगाधरी की रूपनगर, श्यामसुंदरपुरी, मुखर्जी पार्क, काली माता मंदिर, सिविल लाइन, गौरी शंकर मंदिर, जड़ौदा, रेलवे बाजार, छोटी लाइन, शिवनगर सहित अन्य कई कॉलोनियों में पानी भर रहा है।
विज्ञापन

शहरवासी शांति, सुदेश कुमारी, माया, मनीष कुमार, विजय कुमार, शंकर, साहिल, सुनील, कांता, ज्योति ने बताया कि बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी घरों में घुस गया, जिससे उनका सामान भी खराब हो गया। कॉलोनियों में अधिकांश परेशानी जलनिकासी के प्रबंध का न होना है, जिस कारण पानी घरों में भर जाता है।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश हुई
जिले में बुधवार से बारिश हो रही है। जिले के किसी क्षेत्र में अधिक तो कहीं कम बारिश रोज दर्ज की जा रही है। रविवार का दिन भी ऐसा ही रहा। तड़के शुरू हुई बारिश सुबह दस बजे थम गई। कुछ देर के आसमान साफ हुआ, लेकिन उसके बाद फिर बादल छा गए। शाम पांच बजे अंधेरा छाने लगा। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश जिले के सरस्वती नगर में हुई। यहां 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। रादौर में नौ एमएम, साढौरा में पांच एमएम, प्रतापनगर और बिलासपुर में दो दो एमएम बारिश हुई। शहर में सात एमएम बारिश दर्ज की गई। यह आंकड़ा सुबह साढ़े सात बजे तक का है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें