यमुनानगर। एडीजे की कोर्ट ने आधी रात को घर में घुसकर दो बहनों से छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को दोषी करार दिया है। अदालत की ओर से इस मामले में 31 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी।
छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने छप्पर पुलिस को शिकायत दी थी कि रात को परिवार खाना खाकर सो रहा था। करीब 12 बजे पड़ोसी पंकज छत के रास्ते से उनके घर पर आया था और नाबालिग बेटी से छेड़खानी की। शोर सुनकर वह नींद से जागा तो आरोपी फरार हो गया। मामले में पुलिस ने 13 दिसंबर 2020 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।