फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत काल तक राष्ट्र के गर्व का प्रतीक रहेंगे सीडीएस बिपिन रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। श्री मानव सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत के याद में शहर में बुधवार को संदेश यात्रा निकाली गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अनंत काल तक सीडीएस बिपिन रावत राष्ट्र के गर्व के प्रतीक रहेंगे ।
विज्ञापन

जगाधरी के बुड़िया चौक से शुरू हुई यह संदेश यात्रा रेलवे रोड से होती हुई शहीद भगत सिंह चौक, कन्हैया साहिब चौक, जगाधरी बस स्टैंड विभिन्न स्थानों से होती हुई भाजयुमो के जिला महामंत्री अमित चौहान के कार्यालय पर पहुंची। यहां जिला महामंत्री अमित चौहान ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि युवाओं को शहीदों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत ने अपने शौर्य से जीवन के अंतिम क्षणों तक भारत मां की सेवा की। जनरल रावत अनंत काल तक राष्ट्र के गर्व का प्रतीक रहेंगे। सीडीएस रावत को पद्मविभूषण से सम्मानित करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। ट्रस्ट के संस्थापक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष संदेश यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष कोरोना नियमों के अंतर्गत कम संख्या में कारों द्वारा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य रूप से एडवोकेट मनोज कुमार, अजय कुमार, मुगल चौरसिया, गणेश यादव, शत्रुघ्न पासवान, जयंत स्वामी, चंदेश्वर यादव, दुर्गा प्रसाद, आदित्य रोहिल्ला, संजू पंडित, पंकज विग, अमरेंद्र, सौरव बॉस, मदन राम, छोटेलाल कुमार, मिंटू सेन, राजेश कुमार, विजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें