फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने दूसरी पत्नी, बेटी व ससुर पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगियान मोहल्ला निवासी वेद प्रकाश ने अपनी दूसरी पत्नी, बेटी व अपने ससुर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। वेद प्रकाश का कहना है कि उसकी दूसरी पत्नी ने अपनी बेटी का स्कूल में दाखिला करवाते समय दस्तावेजों में उसके नाम का इस्तेमाल किया है। जो गलत है। सेक्टर 17 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जोगियान मोहल्ला निवासी वेदप्रकाश ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिस पर उसने संगीता देवी से दूसरी शादी कर ली। संगीता के पास पहले पति से एक बेटी अलीशा है। आरोप है कि उसने अलीशा को कानूनी तरीके से गोद नहीं लिया है। इसके बावजूद संगीता ने बेटी का स्कूल में दाखिले के दौरान उसका नाम लिखवा दिया। कई अन्य दस्तावेजों में भी उसे ही पिता लिखवा दिया गया। यह गलत है। एक साजिश के तहत यह किया जा रहा है। जिसमें संगीता के पिता दौलत राम की भी मिलीभगत है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें