यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक कन्या महाविद्यालय में गृह विज्ञान एसोसिएशन की ओर से व्यंजन बनाओ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। यह ऑनलाइन प्रतियोगिता लोहड़ी व मकर संक्रांति पर आधारित रही। इसमें राज्य के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की पैडलेट वॉल पर अपने पारंपरिक व्यंजन बनाकर पोस्ट किए।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रभजोत कौर ने बताया कि कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी व प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के निर्देशन में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान डॉ. वरिंद्र गांधी ने कहा कि मकर संक्रांति शीतकालीन संक्रांति के बीतने व सर्दियों के अंत को चिह्नित कर लंबे दिनों का स्वागत करने का एक लोक उत्सव है। चूंकि इस दौरान सूर्य उत्तरी गोलार्ध में अपनी यात्रा शुरू करता है। प्रतियोगिता में जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की एमएससी अंतिम वर्ष की कृति व एमएससी प्रथम वर्ष की दुर्गा अग्रवाल ने पहला स्थान पाया। वहीं भिवानी के आदर्श महिला महाविद्यालय के बीए अंतिम वर्ष की शिल्पी ने दूसरा व स्वर्णदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। वहीं जीएनजी कॉलेज की बीएससी गृह विज्ञान की अंजलि कुमारी ने सांत्वना पुरस्कार जीता। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनु अत्रेजा ने विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में इसी लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया। यहां डॉ. प्रभजोत कौर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर पारंपरिक व्यंजनों से फिर से जोड़ना है। इस दौरान हरजीत कौर, डॉ. निरुपमा सैनी, डॉ. वंदना सिंह व संदीप रीन ने विजेताओं को ई-प्रमाण पत्र जारी किए।
फोटो:- 6