फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से लाखों के आभूषण, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने अलग-अलग चार स्थानों पर सूने घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
राजीव गार्डन निवासी जसबीर सिंह ने गांधीनगर पुलिस थाने में दी गई शिकायत में बताया कि वह 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में गया था। अगले दिन जब वह लौटा तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे एक लाख 90 हजार रुपये, सोने के कड़े, दो अंगुठियां, पांच जोड़ी पाजेब, पांच जोड़ी चुटकी, चांदी के 10 सिक्के व अन्य आभूषण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। उधर, मोती बाग निवासी संगीता देवी ने बताया कि चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये, तीन जोड़ी कांटे, एक अंगूठी चोरी कर ली। जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये है। थाना गांधी नगर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, गांव पंजेटों निवासी कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया था। करीब एक घंटे बाद जब वह लौटा तो घर का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर से 20 हजार रुपये, सोने का हार व सोने की दो चूड़ियां गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सदर जगाधरी पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसी प्रकार चोरों ने मॉडल टाउन प्रेम नगर निवासी साहिल के घर से तीन जोड़ी सोने की बालियां, पांच चांदी की अंगूठियां तथा चांदी के अन्य आभूषण चोरी कर लिए। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसर्ट
ऑटो में बुजुर्ग के जेब से 50 हजार निकले
जगाधरी। वहीं ऑटो में बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये निकल गए। जगाधरी शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतापनगर निवासी 62 वर्षीय मुकेश सचदेवा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह ऑटो में बैठकर जगाधरी बस स्टैंड पर आ रहे थे। उनकी जेब में 50 हजार रुपये थे। जब बस स्टैंड के पास उतरे, तो उनकी जेब से 50 हजार रुपये गायब लिए। ऑटो में वह और चालक ही थे। उन्होंने ऑटो चालक पर नकदी निकालने का शक जताया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें