फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर पंजीकरण कर योजनाएं लागू कराने में करें सहयोग: आयुष सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एडीसी आयुष सिन्हा ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सीएम के शुरू किए समर्पण पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले समर्पित सेवक भी शामिल हुए।
विज्ञापन

एडीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि हरियाणा का कोई भी केंद्र या राज्य सरकार से सेवानिवृत्त अधिकारी या कर्मी विभिन्न योजनाओं को लागू करने में जिला प्रशासन का सहयोग करने को पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकता है। इस तरह स्वयंसेवी समर्पण कार्यक्रम के साथ जुड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। स्वयंसेवक सरकार की योजनाओं को सुनियोजित तरीके से जनता के बीच लेकर जाएं तथा उन्हें अच्छी तरह से समझाएं। इस दौरान योजना के जिला को-ऑर्डिनेटर प्रो. पीएल त्यागी व सह को-ऑर्डिनेटर डॉ. दलबीर उपस्थित रहे। इस मौके पर 13 ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर व 13 ही सह को-ऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से जिले के नागरिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। पोर्टल पर वॉलंटियर विस्तृत जानकारी, इच्छा व उपलब्ध समय अनुसार सेवा के कार्यक्षेत्र दर्ज कर सकते हैं। वॉलंटियर्स की उपलब्ध कराई जानकारी के आधार पर उनकी रुचि के अनुसार उनकी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें