राजकीय महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल की तरफ से सात दिवसीय कार्यशाला के समापन के अवसर पर डॉ. राजिंद्र कौर असिस्टेंट प्रोफेसर, जीएनए विश्वविद्यालय मुख्य वक्ता रही। डॉ. कौर ने विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट में ध्यान रखने योग्य बातों को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कंपनी प्लेसमेंट के समय विद्यार्थियों में क्या-क्या विशेषताएं चाहती हैं तथा विद्यार्थियों को कौशल विकास के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसी तरह प्रतिभा ने विद्यार्थियों को बताया कि भविष्य निर्माण के लिए यह गतिविधियां विद्यार्थियों की योग्यता तथा कुशलता को बढ़ाती है। प्राचार्या बलजीत कौर ने विद्यार्थियों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
दूसरी तरफ राजकीय महाविद्यालय छछरौली में चल रहे सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के चौथे दिन का आरंभ एनएसएस गीत व सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। शिविर में हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र से डॉ. सुनीता ने नशामुक्ति विषय पर स्वयंसेवकों से अपने विचार सांझा किए। उन्होंने स्वयंसेवकों को तंबाकू सेवन से होने वाले रोगों और नशे की लत को छोड़ने के विषय में जागरूक किया।