फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजपाल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते मृतक तेजपाल के परिजन। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नवां शहर निवासी तेजपाल की हत्या के मामले में डेढ़ साल बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज उसके परिजनों ने सोमवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इस दौरान तेजपाल के परिजनों ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक के नाम पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द तेजपाल के हत्यारोपियों को पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
नयागांव निवासी दिलीप ने बताया कि 28 अगस्त 2020 की रात को नवागांव निवासी तेजपाल अपनी दुकान बंद कर अपने घर वापस आ रहा था। तभी उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारोपियों ने तेजपाल के शव को पाबनी पुल से नीचे फेंक दिया था। जिसके बाद छप्पर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन आज तक पुलिस हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस उन आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि इस केस में न तो पुलिस ने उचित कार्रवाई की और न ही आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस आरोपियों के साथ मिलीभगत कर रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो वह बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
मामले की छप्पर पुलिस व सीआईए पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाए। -कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें