फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पेंशन लेने जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला

Sat, 01 Apr 2017 12:36 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से साइकिल से बैंक पेंशन लेने निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जगाधरी के सरस्वती स्कूल के सामने साइकिल समेत पैदल सड़क क्रॉस करते वक्त हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मांड खेड़ी की टपरियां निवासी 65 वर्षीय प्रेमचंद साइकिल पर सवार होकर बुढ़ापा पेंशन लेने अपने गांव से जगाधरी स्थित बैंक में जा रहे थे। इस दौरान वह जगाधरी सरस्वती स्कूल के सामने अपनी साइकिल से नीचे उतर कर साइकिल समेत पैदल ही सड़क पार करने लगे। सड़क से तेज रफ्तार गुजर रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसमें प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


कार की टक्कर से घायल साइकिल सवार की चंडीगढ़ में मौत
यमुनानगर। जगाधरी अनाज मंडी के समीप पांच दिन पहले कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया था । उसकी गुरुवार देर रात चंडीगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन

दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी जितेंद्र शर्मा ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया उनके प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अंकल सुभाषचंद 26 मार्च को दोपहर तीन बजे साइकिल पर किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान जब वह जगाधरी अनाज मंडी पहुंचे तो तेज गति से आती कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने  अंकल सुभाषचंद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रेफर दिया, परिजन चंडीगढ़ एक निजी अस्पताल ले आए। जहां गुरुवार देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
 
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी अमित मल्होत्रा ने बताया वह अपने भाई करण मल्होत्रा के साथ देर शाम बाइक पर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में मोदी मिल रोड पर रेलवे क्रासिंग के समीप अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई करण मल्होत्रा घायल हो गया। उसने अपने भाई को अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें