फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: फेसबुक पर हुई दोस्ती, होटल में मांग भर बनाए शारीरिक संबंध, बाद में पता चला कि एक बच्चे का है बाप

Wed, 23 Mar 2022 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाकर शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में मालूम हुआ कि आरोपी एक बच्चे का बात है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक फ्रेंड ने महिला को होटल में ले जाकर मांग भरी और मंगलसूत्र पहनाया और फिर दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है। इस संबंध में महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


साढौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 माह पहले फेसबुक पर मुलाना निवासी विपिन से उसकी मुलाकात हुई थी। तब आरोपी ने उससे बातचीत कर दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी शादी का झांसा देकर उससे मिलने लगा। दो मई 2021 को आरोपी उसे घुमाने के बहाने कुरुक्षेत्र ले गया, जहां आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाकर शादी करने की बात कही।

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि घटना के बाद आरोपी उसे कई बार होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने विपिन से घर ले जाने की बात कही तो वह टालमटौल करने लगा। दबाव देने पर उसने घर ले जाने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः यमुनानगर: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में छह दोषियों को उम्रकैद, पिता के एक्सीडेंट की बात कह बाइक पर लेजाकर की थी दरिंदगी
विज्ञापन


बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके पास एक लड़का भी है। आरोप है कि जब महिला ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी विपिन के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें