फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 28 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा उत्तरप्रदेश बार्डर पर यमुना नदी किनारे बसे कलानौर के श्मशान घाट में वीरवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक के सिर व आंख पर परना लिपटा हुआ था। गर्दन पर मुर्दे के ऊपर डालने वाले कपड़े से फंदा लगाया गया था।  देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


वीरवार सुबह कलानौर गांव के लोग जब यमुना नदी की तरफ घूमने गए तो उन्हें श्मशान घाट में लगे पेड़ पर एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना कलानौर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।

पुलिस ने युवक के कपड़ों की जांच की, लेकिन उसके पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। मृतक युवक की उम्र लगभग 23 से 26 के बीच थी। उसके दाएं हाथ पर ओम गुदा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन


कलानौर चौकी प्रभारी रिषीपाल का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या लग रहा है। डर के कारण युवक ने आंखों पर कपड़ा बांधा होगा। मामला सुसाइड का है या फिर हत्या का इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें