फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने दो लोगों की मौत, एक की शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने दो लोगों की मौत, एक की शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
अलग अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक की शिनाख्त हो गई है। जबकि दूसरे युवक के शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
बॉक्स
पहला हादसा
गांधी नगर निवासी बबलू (25) शुक्रवार रात को काम खत्म कर वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह गांधी नगर फाटक व जगाधरी वर्कशाप फाटक के बीच रेलवे लाइन पार करने लगा तो ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त मृतक के कपड़ों से मिले कागजात से हुई। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरा हादसा :
जीआरपी के जगदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जगाधरी वर्कशाप रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुची और शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई भी ऐसा दास्तावेज नहीं मिला। जिससे शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आस पास भी पता किया, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें