फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विवाहिताएं बोली, ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, अब पीट कर घर से निकाल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाले पर दो विवाहिताओं ने ससुरालियों पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

यमुनानगर। दो विवाहिताओं ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने पीट कर घर से निकाल दिया। परेशान विवाहिताएं न्याय के लिए पुलिस की शरण में पहुंची। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। दोनों मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
बॉक्स
विवाहिताओं ने पुलिस को यह दी शिकायत
महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में अमरपुरी कॉलोनी निवासी दीपिका वालिया ने बताया कि उसकी शादी जुलाई 2018 में लुधियाना निवासी चरणजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से वे उसे अधिक दहेज की मांग करने लगे, मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति चरणजीत सिंह व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य रणजोध सिंह, प्रदीप कौर, अवतार नगर निवासी कुलविंद्र कौर उर्फ बेबी तथा जगराव निवासी ज्योति, गगनदीप उर्फ कुलदीप ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नंदा कॉलोनी निवासी कीर्ति ने बताया कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर मयूर विहार नई दिल्ली निवासी उसके पति रोहित, उषा, पूनम व नीलम ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन दोनों मामलों में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें