फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर भिलपुरा के पास पलटी टैक्टर ट्रॉली व ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे 73 ए पर भिलपुरा गांव के पास बजरी से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने लकडी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। ट्राली में लदी लकडी चालक के उपर गिर गई। जिससे चालक की लकडी व ट्राली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच चालक का शव नीचे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजेटो निवासी 35 वर्षीय सुंदर खिजराबाद से ट्राली में लकडी भरकर उसको जगाधरी लक्कड मंडी में बेचने जा रहा था। जैसे ही वह भिलपुरा मोड के पास पंहुचा। तो पीछे से बजरी के भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी ट्राली में साईड मार दी। जिससे ट्राली नीचे खेत में जाकर पलट गई व ट्रैक्टर चालक की लकडी व ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है।
बॉक्स
तडपता रहा सुंदर पर अहसान कुछ ना कर सका:
प्रत्यदर्शी अहसान ने बताया कि वह घटनास्थल से कुछ दुरी पर ही खडा था कि खिजराबाद से छछरौली की तरफ एक लकडी से भरी ट्राली आ रही थी। उसके पीछे तेज रफ्तार बजरी से भरा ट्रक भी आ रहा था। उसने बताया कि यह हादसा उसकी आंखें के सामने हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से लकडी की ट्राली को टक्कर मारी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक दोनों एक साईड में पलट गए। जैसे ही वह भागकर उनके पास गया। तो देखा की टैक्ट्रर चालक लकडी के नीचे दबा हुआ है। चोट की वजह से दर्द से उसके हाथ पांव में कंपकपी हो रही थी। वह अकेला था कुछ नहीं कर पाया। तडप तडप कर उसके सांस ही निकल गए। अहसान ने बताया कि वह हादसा अब भी मेरी आंखों के सामने ही घूम रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
आए दिन हो रहे हादसों से, प्रशासन की नहीं खुल रही नीद:
नेशनल हाईवे पर रोजाना ओवरलोड ट्रकों से हो रहे हादसों से प्रशासन सबक नहीं ले रहा। नाहीं प्रशासन की नींद खुल रही है। अमन, राजीव, पप्पू, टिंकु स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर हादसों के डर से चलने को भी मन नही करता, पर क्या करें। मजबूरी है छछरौली जगाधरी तो रोजमर्रा के कामों से जाना ही पडता है। ओर जब भी बाजार किसी काम से जाना होता है। तो हर बार इस तरह के दर्दनाक हादसें देखने को मिलते है।
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है:
थाना प्रभारी यशपाल नेहरा का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ लापवाही से वाहन चलाकर हत्या करने का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
फोटो नंबर 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें