संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति लापता
यमुनानगर। जगाधरी बस स्टैंड पर किसी काम से गया एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्गा गार्डन कालोनी निवासी गुरमीत सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई 51 वर्षीय नरेंद्र कुमार जगाधरी बस स्टैंड पर किसी काम से गया था। मगर उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।