फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार व लापरवाहीं बनी जानलेवा, दस घंटें में दो सड़क हादसों में तीन युवकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार व लापरवाही बनी जानलेवा, दस घंटे में दो सड़क हादसों में तीन युवकों की गई जान
विज्ञापन

- जठलाना रोड पर खजूरी के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, करनाल के दो युवकों की मौत
- करनाल से छछरौली के तिम्हो गांव में सरपंच के घर टाइलें लगाने आ रहे थे दोनों युवक
- तिगरा के पास हुए दूसरे हादसे में गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व कैंटर की भिडंत, कैंटर चालक की मौत, क्लीनर घायल
- तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते चार दिन में सड़क हादसों में सात लोगों की जा चुकी है जान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर।
सड़कों पर वाहनों की तेज रफ्तार व चालक की लापरवाही फिर जानलेवा बनी है। करीब पांच किलोमीटर के अंतराल पर हुए दो सड़क हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। पहला हादसा जठलाना रोड पर गांव खजूरी के पास हुआ। यहां करनाल से छछरौली क्षेत्र के गांव तिम्हो में सरपंच के घर टाइल पत्थर लगाने का काम करने जा रहे दो युवकों की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना तेज था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवक करनाल के गांव मोमूदीनपुर के रहने वाले थे। दूसरा हादसा सदर थाना क्षेत्र के गांव तिगरा के पास हुआ। यहां पंजाब से कैंटर में लकड़ी भरकर मंडी जा रहे चालक की गेहूं से भरी से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर मौत हो गई। जबकि क्लीनर घायल हो गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

बाइक से जाने पर किया था मना, बस से जाने का दिया था किराया :
करनाल के गांव शेखपुरा सुहाना निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसने छछरौली के गांव तिम्हो में सरपंच कर्ण सिंह के घर टाइल लगाने का काम लिया हुआ है। इस काम के लिए उसने करनाल के ही गांव मौमुद्दीनपुर निवासी संदीप व उसके दोस्त विनोद कुमार को रखा था। रविवार शाम को वे सरपंच के यहां काम करने के लिए एक साथ आते। लेकिन उसकी पत्नी के बीमार होने के कारण उसने संदीप व विनोद को काम पर जाने के लिए बोल दिया। साथ ही उसने दोनों को बाइक पर जाने के लिए मना करते हुए साढ़े तीन सौ रुपये बस का किराया दिया। लेकिन दोनों रविवार शाम को घर से निकले। जठलाना रोड पर खजूरी के पास बाइक की टक्कर ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक संदीप के भाई विकास की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दज किया है।
विज्ञापन


नवनिर्मित हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली व कैंटर की टक्कर, चालक की मौत
खजूरी के पास हुए हादसे के करीब दस घंटे बाद गांव तिगरा के पास नवनिर्मित नेशनल हाईवे 73 पर सोमवार की सुबह पांच बजे दूसरा हादसा हुआ। यहां गेहूं से लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली व लकड़ी से लदे एक कैंटर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। कैंटर चालक पंजाब के रोपड़ जिले के गांव फतेहपुर निवासी निर्मल सिंह (22) की मौत हो गई। निर्मल सिंह पंजाब के रूपनगर से कैंटर में लकड़ी लेकर यमुनानगर लक्कड़ मंडी जा रहा था। उसके साथ रोपड़ के गांव बहरामपुर निवासी अमनदीप भी था। हादसे में अमनदीप घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


तीन दिनों में पांच लोगों की मौत
पिछले दो दिनों में गांव खजूरी के आसपास के क्षेत्र में चार लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह गांव नाहरपुर निवासी सुशील कुमार को एक डंपर चालक ने गांव टोडरपुर के पास टक्कर मार दी थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। वहीं शनिवार की रात को गांव नाहरपुर निवासी जयराम जब ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से गांव लौट रहा था, तो उसे अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। क्षेत्र में तीन दिन के दौरान पांच मौते होने से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें