फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के चार मामलों में 16 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के चार मामलों में 16 लोगों पर केस दर्ज किया है। एक विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। संबंधित थानों की पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दयालगढ़ निवासी सलमा ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 14 अक्तूबर 2010 को गंगानगर कॉलोनी निवासी नाजिम से हुआ था। निकाह के बाद उसके पति ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी नाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं सुघ गांव निवासी कोमल पाल की शिकायत पर बुड़िया पुलिस ने उसके पति लुधियाना (पंजाब) के गुरु नानक नगर निवासी मोहित, ससुर सुरेश, सास निर्मला देवी, परमजीत, निशा व सुनील के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया है। कोमल का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

उधर, उंचा चांदना निवासी सानिया ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सात मई 2021 को राहुल के साथ हुई थी। आरोप है कि अधिक दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति राहुल, ससुर सुरेंद्र, सास राज दुलारी, देवर रवि, आरती व रीतू ने उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
गांधी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर आरोपी उसे धमकी देते थे। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता के पति व ससुराल पक्ष के दो अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें