फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: देहरादून, शिमला, मनाली के लिए बसों का संचालन शुरू, कोरोना के कारण इन रूटों पर बंद था आवागमन

Tue, 02 Nov 2021 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

  • औद्योगिक जिला होने के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी लोग यहां करते हैं काम
  • यात्रियों की दिक्कतों को देखते रोडवेज ने बंद पड़े रूटों को बहाल किया
विज्ञापन
यमुनानगर स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के कारण बंद पड़े देहरादून, शिमला और मनाली के रूटों को आखिरकार रोडवेज ने खोल दिया है। इससे यात्रियों को राहत मिली है। रोडवेज के फैसले से जहां यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी, वहीं विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते रोडवेज इन रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया था। ऐसे में इन स्थानोें पर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही थी। इन रूटों पर बसे चलाने के लिए यात्रियों की तरफ से यमुनानगर डिपो से लिखित में मांग गई थी। ु विभाग की तरफ से कोरोना संक्रमण का हवाला देकर मना कर दिया गया था। अब रोडवेज ने इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है।

यमुनानगर रोडवेज डिपो में 136 बसों का बेड़ा है। इनमें अक्सर 116 बसें ऑनरूट रहती हैं। इन्हीं से ही देहरादून, शिमला और मनाली के लिए बसों को चलाया गया है। यमुनानगर डिपो से रोजाना करीब 20 हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं। डिपो को 12 से 13 लाख रुपये की आमदनी रोजाना होती है।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें : ऐलनाबाद उपचुनाव: सुबह आठ बजे शुरू होगी गिनती, 16 राउंडों में निकलेगा परिणाम, आईकार्ड बिना कार्यकर्ताओं की एंट्री नहीं
विज्ञापन


यमुनानगर औद्योगिक जिला होने के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी लोग यहां काम करते हैं। ऐसे में दिवाली और छठ पूजा मनाने के लिए प्रवासी अपने घरों को लौटते हैं। इससे बस अड्डों पर प्रवासी यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। यात्रियों की दिक्कतों को देखते रोडवेज ने बंद पड़े रूटों को बहाल किया है। यमुनानगर वर्कशाप डिपो के सुपरवाइज वरियाम सिंह ने बताया कि देहरादून, मनाली के लिए एक-एक बस और शिमला के लिए तीन बसें चलाई गईं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें