फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 30 तक बनेंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयुष्मान आपके द्वार 2.0 पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने 30 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े का शुक्रवार को शुभारंभ किया और चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली।
डॉ. दहिया ने बताया कि बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस पखवाड़े के दौरान सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, अटल सेवा केंद्रों व आयुष्मान पंजीकृत अस्पतालों में लाभार्थियों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन्होंने कार्ड नहीं बनवाए हैं और उनका नाम लाभार्थी सूची में है, उनके कार्ड बनवाए जाएंगे। उन्होंने ने बताया कि जिला यमुनानगर में लगभग 9000 ऐसे परिवार हैं, जिनमें केवल एक ही सदस्य का कार्ड बना हुआ है। ऐसे परिवारों के सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इन सभी परिवारों की सूची पहले ही अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

आयुष्मान जिला नोडल अधिकारी डॉ. अश्विनी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओं की ओर से लाभार्थी सदस्यों को निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अटल सेवा केंद्र अथवा सूचीबद्ध अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, टीबी अथवा एड्स के मरीजों के कार्ड प्राथमिकता से बनाए जाएंगे तथा उन्होंने सभी आयुष्मान मित्रों एवं सीएससी सेंटर संचालकों से ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड व परिवार पहचान पत्र साथ लेकर जाना आवश्यक होगा। लाभार्थी अपनी पात्रता के लिए टोल फ्री नंबर 14555 से संपर्क कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के तहत सीएमओ डॉ. विजय दहिया, सिविल अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार और आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ. अश्विनी अलमादी ने कार्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें