फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के बहाने महिला को बुलाकर किया दुष्कर्म करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने एक महिला को ऋण दिलवाने के नाम पर बुलाकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी ने महिला को दस लाख रुपये के ऋण पर तीन लाख रुपये का अनुदान देने का भी लालच दिया था।
विज्ञापन

सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांधी नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका पति प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। उसे काम के लिए पैसों की जरूरत थी। छह अगस्त को उसके मोबाइल पर कृष्ण कुमार नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह ऋण दिलवाने का काम करता है। अगर वह 10 लाख रुपये का लोन लेते है तो तीन लाख रुपये माफ हो जाएंगे। वह आरोपी की बातों में आ गई। आठ अगस्त को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वह आरोपी को मिलने के लिए शहर के कन्हैया साहिब चौक पर आ गई। वह आरोपी को लक्ष्मी नगर में अपनी बहन के घर ले गई। इसके बाद नमकीन लेने के लिए दुकान पर चली गई। इस दौरान आरोपी ने दरवाजा बंद करके उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान बहन के परिजनों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी कृष्ण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें