फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों ने पांच मवेशी चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पशु चोरों ने मंगलवार रात से बारिश के दौरान साई विहार कालोनी में एक पशुपालक के पांच मवेशी चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना रादौर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरोें की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में रामकुमार उर्फ रिंकू सैनी ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। उसने अपने घर के साथ पशुओं का कमरा बना रखा है। आमतौर पर वह पशुओं के कमरे में ही सोता था। बारिश होने के कारण मंगलवार की रात वह घर में सो रहा था। इस दौरान चोरों ने तीन भैंसों समेत पांच मवेशी चुरा लिए। सुबह जब वह चारा डालने गया तो मवेशी गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू के मुताबिक पड़ोसी रोमी बंचल ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। पशु चोरों की गाड़ी मंगलवार की रात को लगभग सवा एक बजे रोमी के घर के पास आकर रुकी। रोमी के पशुओं के पास नौकर सोया था। इस पर वह वहां से चले गए। इसके बाद पशु चोर अपनी पिकअप गाड़ी में उसके पांच मवेशी लाद ले गए। थाना प्रभारी सुखविंद्र शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर पशु चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें