जिले में शनिवार को कोरोना का एक नया केस मिला है। वहीं एक मरीज स्वस्थ हो चुका है। ये जानकारी डीसी गिरीश अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि जिले का कोरोना रिकवरी रेट 98.31 प्रतिशत हो गया है। जबकि डबलिग रेट 278 दिन है।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल आबादी का 32.59 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24651 लोग कोरोो संक्रमित मिले हैं। जिसमें से 80 यमुनानगर से बाहर दूसरे शहरों के हैं। अब तक जिले में कुल 24236 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को एक कोरोना संक्रमित मिला है जबकि एक मरीज स्वस्थ हो गया है। अब जिले में सात सक्रिय मरीज हैं। सभी को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। अभी तक कुल 391844 लोगों के कोरोना जांच के नमूने लिए गए हैं। जिनमें से 363025 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1613 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।