यमुनानगर। जिले के छह खंड के स्कूलों में अधिगम योजना के तहत विद्यार्थियों को आज टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक से करेंगे। जिलास्तरीय कार्यक्रम जगाधरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा। जबकि सभी खंडों के एक एक स्कूल में खंडस्तरीय कार्यक्रम होगा। ये जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अधिगम योजना से सरकारी स्कूलों व निजी स्कूलों के बीच की दूरी समाप्त होगी। योजना से विद्यार्थियों के कौशल में निखार और आत्मविश्वास में बढ़ेगा। अधिगम योजना के तहत जिले में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को 18334 टैब वितरित किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि अधिगम योजना के तहत जिले में 10वीं व 12वीं के कुल 18334 विद्यार्थियों को टैब दिए जाने हैं। पांच मई को योजना की शुरुआत के दिन खंड स्तर पर 2020 टैबलेट बांटे जाएंगे। टैब के साथ प्रतिदिन विद्यार्थी को दो जीबी का डाटा भी दिया जाएगा।
-------------
इन स्कूलों में बंटेंगे टैब
जिलास्तरीय कार्यक्रम में जगाधरी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 515 छात्राओं को टैबलेट दिए जाएंगे। वहीं प्रतापनगर खंड के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली में 400, सरस्वती नगर खंड के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंभौल में 202, रादौर खंड के गांव जठलाना के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 357 टैब दिए जाएंगे। , साढौरा खंड के सरावां गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 267, बिलासपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल 279 विद्यार्थियों को टैब दिए जाएंगे।
फोटो- 10 से 12 तीनों सिंगल फोटो कोट के साथ लगेगी
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नहीं था मोबाइल, टैब से होंगी मुश्किलें आसान
सीएम से ऑनलाइन माध्यम से बात करने वाली जिले की तीन छात्राएं बोलीं-
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आज से टैबलेट मिलने शुरू होंगे। जिले में इसकी शुरुआत जगाधरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से होगी। जिले में जहां 10वीं-12वीं के 515 विद्यार्थियों को टैबलेट मिलेंगे। वहीं तीन छात्राओं को सीएम से सीधे संवाद करने का भी मौका मिला है। अमर उजाला टीम ने उनसे बात कर सीएम से बात करने के संबंध में उनका उत्साह जाना। छात्राओं ने बताया कि उनके पास लॉकडाउन में पढ़ाई के लिए मोबाइल नहीं था और अब टैबलेट से उनकी मुश्किलें और आसान हो जाएगी।
बता दें कि ये तीनों छात्राएं जगाधरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की 12वीं की छात्राएं हैं। मुस्कान, याची और सानिया के सीएम के साथ संवाद के दौरान उनके अभिभावक भी उनके साथ होंगे। शिक्षकों ने छात्राओं और अभिभावकों को सीएम से संवाद होने से एक दिन पहले ही स्कूल बुलाकर प्रोटोकॉल सिखाया है।
---------------
फोटो:- 10
लॉकडाउन में नहीं था मोबाइल
जगाधरी के विशालनगर निवासी सानिया ने बताया कि लॉकडाउन में 10वीं कक्षा में थी। पिता मोहम्मद यासिन मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। लॉकडाउन में पिता काम पर नहीं जा रहे थे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं लगने लगी, पर इसके लिए मोबाइल नहीं था। पिता का मोबाइल पुराना था, जिस पर कक्षा लगाने में परेशानी हो रही थी। परिवार में एक ही मोबाइल था। जिससे ऑनलाइन कक्षाओं में परेशानी हुई। अब टैबलेट मिलने से उनकी ये परेशानी दूर हो जाएगी।
---------------
फोटो- 11
उपयोगी साबित होगा टैबलेट
गांव चुहूड़पुरकलां निवासी याची ने बताया कि सीएम से बात करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। सीएम से बात करने के संबंध में उनके मन में थोड़ी झिझक है, जिसे दूर करने के लिए उन्होंने काफी अभ्यास किया है। स्कूल अध्यापक भी मनोबल बढ़ा रहे हैं। उसने बताया कि टैबलेट शिक्षा में बहुत उपयोगी होगा। याची के पिता प्रदीप कुमार श्रमिक हैं।
-------------
फोटो:- 12
सपने जैसा सीएम से बात करना
जड़ौदा निवासी मुस्कान ने बताया कि सीएम से सीधे बात करना सपने जैसा है। इसको लेकर वह उत्साहित है। स्कूल के बाद घर जाकर भी संवाद का अभ्यास कर रही है, ताकि बातचीत के दौरान कोई झिझक ना हो। मुस्कान के पिता सतीश कुमार फैक्टरी में काम करते हैं, जो बेटी को पढ़ाई के लिए टैबलेट दिए जाने पर सीएम व शिक्षामंत्री का आभार जता रहे हैं।
प्रस्तावित ऐंकर
फोटो- 7, 8-एक फोटो लगेगी
सीएम के कार्यक्रम में न हो फजीहत, अधिकारियों ने की खूब तैयारी
-मुख्यमंत्री मनोहर लाल अधिगम योजना का आज रोहतक से करेंगे शुभारंभ, कार्यक्रम में 10वीं 12वीं के 515 छात्राएं भी शामिल होंगी
बिजली की समस्या को देखते हुए जनरेटर पर कारवाया जाएगा पूरा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अधिगम योजना का बृहस्पतिवार को रोहतक से शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में जगाधरी खंड के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को शामिल किया गया। कार्यक्रम में 10वीं 12वीं के 515 छात्राएं भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने फजीहत न हो इसके लिए अधिकारी खूब तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारी कई दिन से भाग दौड़ कर रहे हैं।
बुधवार को कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, उप जिला अधिकारी, उप मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित कई स्कूलों के प्रभारी कार्यक्रम के अभ्यास के लिए पहुंचे। अभ्यास के लिए वीरवार को लगने वाला पूरा सेटअप लगाया गया। वहीं उपयोग करने के लिए सभी उपकरण भी लगाकर जांचे गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न आए। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। जिसमें खेल, विज्ञान, गणित, फैशन सहित अन्य विषय के विद्यार्थी शामिल होंगे। सांसद रतन लाल कटारिया मुख्यातिथि होंगे, जो सुबह दस बजे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 11 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
जगाधरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में जिलास्तरीय कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक, शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों सहित 10वीं 12वीं के 515 छात्राएं भी शामिल होंगे। इसके लिए स्कूल के मैदान में टेंट लगाया गया है। जिसमें अधिकारियों, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को बैठाने का प्रबंध किया गया है। खुले में टेंट लगाकर पंखों का प्रबंध किया गया है, लेकिन बारिश से बचने का इंतजाम नहीं है। बुधवार को जिले भर में बारिश हुई। यदि वीरवार को भी बारिश हुई तो कार्यक्रम स्थगित करना पड़ सकता है।
इन दिनों बिजली संकट चल रहा है। ऐसे में बिजली गुल होना मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खलल डाल सकता है। ऐसे में अधिकारी इसे लेकर गंभीर है। बिजली रुकावट न बने इसके लिए पूरा कार्यक्रम जनरेटर पर होगा। पहले स्कूल में छोटा जनरेटर मंगवाया गया था, परंतु अब बड़ा जनरेटर का प्रयोग किया जाएगा। ताकि गर्मी से बचने के लिए फर्राटा पंखे, एचडी एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम का लोड उठाया जा सके। वहीं स्कूल के सभी कक्षाओं, कमरों की बत्ती, पंखे व अन्य उपकरणों को भी बिजली इसी जनरेटर से सप्लाई की जाएगी।
बाक्स
इंटरनेट की ली अतिरिक्त लाइन
यह कार्यक्रम ऑनलाइन होने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान इंटरनेट के नेटवर्क में यदि दिक्कत आ जाती है, तो कार्यक्रम बंद हो जाएगा। ऐसी परेशानी न हो इसके लिए इंटरनेट नेटवर्क की दो लाइन ली गई है। दूसरी लाइन कार्यक्रम समापन तक स्टैंडबाय पर रहेगी। एक में परेशानी होने पर इसे तुरंत जोड़ दिया जाएगा।
वर्जन
कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम जनरेटर पर होगा और दो इंटरनेट लाइन ली गई है। बारिश से बचने के लिए भी सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। कार्यक्रम में परेशानी नहीं होगी।
-पिरथी सैनी, उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।