फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध छिपाने के लिए पत्नी और दो बच्चों को नहर में फेंका

Thu, 05 Dec 2013 10:18 PM IST
रानियां/सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सिरसा के रानियां उपमंडल में मोबाइल फोन में प्रेमिका की रिकार्डिंग सुनने के बाद घर में उपजी कलह को शांत करने के लिए एक निजी स्कूल के बस चालक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


घटना रानियां थाना क्षेत्र के गांव नथोर में रविवार की है। आरोपी पति विनोद कुमार (33) ने अपना जुर्म छिपाने के लिए करींवाला पुलिस चौकी में अपनी पत्नी सुमन, बेटी रवीना (10), बेटा सौरव (8) के लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी।

वीरवार को पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने विनोद कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उधर, इंदिरा गांधी नहर में सूरेवाला और मसीतां हेड पर शव को ढूंढने के लिए गोताखोर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


विनोद कुमार के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। एक दिन सुमन ने मोबाइल में अपने पति और महिला की रिकार्ड बातचीत सुन ली। इससे बाद घर में कलह-क्लेश शुरू हो गया। इससे तंग आकर विनोद ने पत्नी को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली।

बीती शनिवार रात आरोपी ने सुमन, रवीना और सौरव जहर खिला दिया, जबकि सबसे छोटे बेटे मुकेश को नहीं दिया। जब तीनों बेहोश हो गए तो उन्हें कपड़े में बांध कर स्कूल बस में ले जाकर इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया।

इसके बाद घर लौटकर विनोद कुमार ने करींवाला चौकी में अपनी पत्नी और दो बच्चों के लापता होने की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। थाना प्रभारी रवि खुडियां ने सख्ती से पूछताछ की तो विनोद कुमार ने सब कुछ सच उगल दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें