फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद निकाली भड़ास

Fri, 20 Sep 2013 09:48 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में बस परिचालक के साथ दो दिन पहले गांव में हुई कहासुनी के कारण पिता-पुत्र ने गोहाना रोडवेज सब डिपो में घुसकर परिचालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिचालक गांव घड़वाल निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार दोपहर को वह गोहाना डिपो में था। इसी दौरान उसके गांव में रहने वाले मोहित और उसके बेटे ने डिपो में घुसकर उसकी पिटाई कर डाली। इसके बाद दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हमले में अनिल  को काफी चोटें आई हैं। परिचालक ने गोहाना थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने जांच के बाद मोहित और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अनिल का दो दिन पहले मोहित के साथ झगड़ा हुआ था। इसे पंचायती स्तर पर निपटा लिया गया था। वीरवार को आरोपियों ने रंजिशन अनिल की पिटाई की। आरोपियों को काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें