हरियाणा में खरखौदा-सोनीपत मार्ग स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक और वार्ड 13 के पार्षद कंवल राज दुआ की वीरवार शाम कुछ नशेड़ियों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वार्ड-13 खरखौदा के नगर पार्षद कंवल राज दुआ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह थाना कलां चौक के पास मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वीरवार शाम उनके पड़ोस में एक दुकान पर झगड़ा होते देख वह बीचबचाव करने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान नशे में धुत युवकों ने उनकी ही पिटाई कर दी।