हरियाणा में बेरी के मेन बाजार में मंगलवार को एक दुकान का छज्जा गिर गया। उसके नीचे तीन लोग दब गए। मलबे के नीचे दबे तीनों लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बेरी के मेन बाजार में एक दुकान काफी दिनों से बंद पड़ी है। मंगलवार को इस बंद दुकान के बाहर ही कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी बीच उक्त दुकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से तीन लोग दब गए और वहां एकाएक भगदड़ मच गई।
लोगों ने मलबे के ढेर में दबे इन लोगों को निकाला। तीनों को ही उसी समय बेरी के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बिट्टू और रामकिशन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया जबकि तीसरे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।