परिजनों को सीडब्ल्यूसी कार्यालय बुलाकर बच्चों को सुपुर्द किया गया। उनके परिजनों को बुलाकर समझाया और बच्चों को स्कूल भेजने की सलाह देकर भविष्य में इनसे भीख नहीं मंगवाने की भी चेतावनी दी।
हरियाणा राज्य अपराध शाखा भिवानी की टीम ने बाल कल्याण समिति सदस्यों के साथ मिलकर मंगलवार दोपहर को शहर में भीख मांग रहे बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए मुहिम चलाई। इस दौरान टीम को हांसी गेट पर मिठाइयों की दुकानों और नया बस स्टैंड के समीप काफी बच्चे भीख मांगते हुए मिले।
विज्ञापन
टीम ने करीब 15 से 20 बच्चों को मौके पर ही उनके परिजनों को बुलाकर समझाया और बच्चों को स्कूल भेजने की सलाह देकर भविष्य में इनसे भीख नहीं मंगवाने की भी चेतावनी दी। ऐसा करते मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही।
राज्य अपराध शाखा के एसआई संजय, एएसआई कपिल देव, एचसी राजबीर, जयवीर, बाल कल्याण समिति सदस्य रमेश कुमार व सतेंद्र तंवर ने हांसी गेट के समीप मिठाइयों की दुकानों के बाहर आठ दस बच्चों को भीख मांगते हुए पकड़ा। उन्हें सीडब्भ्यूसी कार्यालय लाने के बाद उनके परिजनों से संपर्क साधा।
विज्ञापन
परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें बच्चों से भीख न मंगवाकर उन्हें पढ़ाई के लिए स्कूल भेजने व अच्छा माहौल देने की सलाह दी। वहीं, नया बस स्टैंड क्षेत्र पर करीब 15 से 20 बच्चों को भीख मांगते हुए रेस्क्यू कर उनके परिजनों को समझाकर उनके सुपुर्द कर दिया। राज्य अपराध शाखा के एसआई संजय व सीडब्ल्यूसी सदस्य सतेंद्र तंवर ने बताया कि उनका ये अभियान अभी जारी रहेगा।