फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: खरखौदा नपा के पूर्व उपाध्यक्ष के बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 25 Jun 2020 12:32 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत)

सार

  • पिता ने कहा- लॉकडाउन के चलते बैडमिंटन नहीं खेल पाने और 12वीं कक्षा की बकाया परीक्षा के चलते था मानसिक परेशान 
  • कमरे के अंदर जाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने में मार ली गोली, अस्पताल लेकर गए तो किया मृत घोषित 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अजीत सैनी के बेटे ने बुधवार को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने घर के अंदर कमरे में घटना को अंजाम दिया। परिजन गोली की आवाज सुनकर अंदर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। जहां गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहरी प्रधान अजीत सैनी के बेटे रोहित (18) ने बुधवार को अपने घर के अंदर कमरे में जाकर पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद सीने में गोली मार दी।


यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिजन अंदर भागे। वहां रोहित को लहूलुहान देखकर तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। खरखौदा पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम कराया गया। अजीत सैनी ने बताया कि उनका बेटा रोहित बैडमिंटन खिलाड़ी था। उसने मार्च माह में ही बारहवीं कक्षा की परीक्षा भी दी थी और अभी कुछ विषयों की परीक्षा बाकी थी।
विज्ञापन


अजीत सैनी का कहना है लॉकडाउन के दौरान से ही बैडमिंटन खेलने के लिए ना जा पाने व बची हुई परीक्षाओं को लेकर लगातार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार को उसने कमरे में जाकर सीने में गोली मार ली। गुरुवार को रोहित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें