फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में महिला ने कराई पति की हत्या, प्रेमी व उसकी महिला मित्र ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गुहणा में अवैध संबंधों के चलते महिला ने अपने प्रेमी व उसकी महिला मित्र की मदद से अपने पति की हत्या करा दी। आरोपी षड्यंत्र के तहत उसे खेत में ले गए और वहां पर गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए युवक की पत्नी व बाद में उसके प्रेमी और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां युवक को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं दोनों महिलाओं को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव गुहणा निवासी संदीप (26) का शव रविवार को उसके खेत में मिला था। संदीप का शव कपास के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा था। उसके गले पर निशान थे। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई थी। पुलिस ने संदीप के पिता बनी सिंह के बयान पर गांव भठगांव निवासी युवक व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। बनी सिंह ने बताया था कि उसके बेटे संदीप की शादी जींद के गांव करसिंधू की निर्मल उर्फ टीना के साथ हुई थी। जिसके भठगांव के युवक के साथ संबंध बन गए और वह उसे लेकर चला गया था। बाद में पुलिस ने उन्हें बरामद किया था। वह अपनी पुत्रवधू को समझाकर ले आए थे। उसने युवक पर उसके परिजनों पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो पता लगा कि निर्मल गांव के ही संदीप उर्फ बोदा के संपर्क में थी। जिस पर पुलिस ने संदीप की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। जिस पर पुलिस ने निर्मल शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी संदीप उर्फ बोदा को अपने पति की हत्या करने को कहा था। जिस पर एसआई पूर्ण सिंह की टीम ने संदीप उर्फ बोदा की तलाश तेज की। पुलिस ने उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उसने बताया कि वारदात में उसकी महिला मित्र गोहाना की आशा भी शामिल थी। उसने षड्यंत्र के तहत आशा की दोस्ती संदीप से कराई थी। आशा ने शनिवार रात को बहाने से संदीप को गोहाना बुलाया था। वह बाइक लेकर गोहाना पहुंचा तो वहां से आशा उसे उनके खेतों में ले आई थी। पुलिस के अनुसार संदीप ने बताया है कि वह खेत में वह पहले से मौजूद था। जहां उन्होंने गला दबाकर संदीप की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर वह वहां से फरार हो गए। संदीप की गिरफ्तारी के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने आशा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संदीप उर्फ बोदा की निशानदेही पर मृतक संदीप व आशा का मोबाइल संदीप के खेत से बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां संदीप उर्फ बोदा को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
----
गांव गुहणा में युवक की हत्या करने का मामला सामने आया था। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी गांव के युवक व उसके परिजनों पर आरोप लगाए थे। मामले की जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी के गांव के युवक से गलत संबंध थे। जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी व प्रेमी की महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वजीर सिंह, थाना प्रभारी मोहाना।

संदीप का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें