सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं। जिले में शनिवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 47464 तक पहुंच गई है और एक्टिव केस बढ़कर तीन हो गए हैं। जिले में अब तक 47207 मरीज ठीक हो चुके हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों का पालन करें। मास्क लगाकर रखे तो सामाजिक दूरी बनाकर रखे। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।