फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से किराया वसूलने पर दो बसें सीज

विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर कर्मशाला में खड़ी सीज की गई सहकारी समिति की बस। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की घोषणा के बावजूद किराया वसूला गया। जिस पर परिवहन विभाग की टीम ने जांच करते हुए सहकारी समिति की दो बसों को पकड़ा और कार्रवाई करते हुए दोनों बसों को सीज कर दिया। यही नहीं अधिकारियों ने बस में सवार महिला यात्रियों को पैसे भी वापस दिलवाए। परिवहन विभाग की टीम दिन भर नियमों की पालना के लिए बसों की जांच करती रही। इस दौरान महिला यात्रियों को प्रदेश सरकार की योजना के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व का तोहफा देते हुए बसों में 36 घंटे तक मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की थी, लेकिन सहकारी समिति के बस चालक-परिचालकों ने महिलाओं से टिकट के नाम पर वसूली की। जबकि नियमानुसार महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चों से किराया वसूलने पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद सहकारी समिति की बसों में महिलाओं से किराया वसूला जा रहा था। जिस पर कुछ महिलाओं ने सोनीपत बस अड्डे पर इसकी शिकायत दी। परिवहन विभाग की टीम ने जांच की तो सोनीपत से सांपला जाने वाली सहकारी समिति की बस में महिलाओं से किराया वसूला जा रहा था। वहीं खरखौरा बस अड्डे से बहादुरगढ़ जाने वाली बस में भी इसी प्रकार महिलाओं से वसूली का खेल चल रहा था। परिवहन विभाग की टीम ने दोनों बसों को सीज कर सोनीपत बस अड्डे पर खड़ा करवाया और बस में सवार महिलाओं को टिकट के पैसे वापस करवाए। अधिकारियों ने कहा कि नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यात्रियों को जानकारी देने के लिए लगाए थे स्टॉल
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सभी बसों में रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर का तोहफा दिया गया था। परिवहन विभाग ने महिला यात्रियों को बस अड्डे पर इसकी जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए थे। यही नहीं सोनीपत, गोहाना व खरखौदा बस अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोरोना नियमों की पालना करने के लिए जागरुक करते हुए नि:शुल्क सैनिटाइजर व मास्क भी वितरित किए थे।
विज्ञापन

बसों को रुकवाकर की जांच
परिवहन विभाग की टीम ने प्रदेश सरकार की मुफ्त यात्रा योजना को लेकर जांच की। इस दौरान टीम ने बसों को बीच रास्ते में रुकवाकर जांच की और महिला यात्रियों से भी बात की। अधिकारियों ने बस चालक-परिचालकों को चेतावनी दी थी कि अगर महिलाओं से किराया वसूला गया तो कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों को अपने मोबाइल नंबर देते हुए किराया वसूलने वालों की शिकायत करने के लिए जागरुक किया था। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दिनभर बसों को जांच की।
सहकारी समिति की कुछ बसों में महिला यात्रियों से किराया वसूले जाने की सूचना मिली थी। बसों की जांच की गई। सोनीपत से सांपला व खरखौदा से बहादुरगढ़ जाने वाली दो बसों में महिला यात्रियों ने किराया वसूलने की बात कही। बस परिचालक ने भी किराया वसूलना स्वीकार किया। दोनों बसों में परिवहन विभाग की टीम को बैठाकर गंतव्य तक भेजा गया। वहां सभी महिला यात्रियों को किराया वापस कराया गया। दोनों बसों को सीज कर सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी की गई हैं।
राजेश मलिक, निरीक्षक परिवहन विभाग
नियमों की पालना के लिए परिवहन विभाग की टीम दिनभर बसों की जांच करती रही। रक्षाबंधन पर सभी बसों में महिला यात्रियों से किराया वसूलने पर शासन ने रोक लगाई थी। परिवहन समिति की दो बसों में नियमों की अवहेलना की जा रही थी। जिसकी पुष्टि होने पर दोनों बसों को सीज कर दिया गया है। नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मानव मलिक, जिला परिवहन अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें