गांव महलाना में एक युवक ने विधवा के पैरों के पास फायरिेंग कर दी। इतना ही नहीं जब वह गली में गई तो वहां भी गोली चला दी। विधवा के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव महलाना की रहने वाली कृष्णा देवी ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान गांव का उमेश आया और उसके पैरों के पास तीन गोली चला दी। उसके बाद वह गली में गई तो वहां भी आकर उसके पैरों के पास एक गोली चला दी। विधवा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।