फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की सजा से बचने के लिए पीड़िता से की थी शादी, अब घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता युवक ने सजा से बचने के लिए पीड़िता से शादी कर ली थी। अब युवक व उसके परिजन युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने युवती के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसके साथ वर्ष 2013 में दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म करने का मुकदमा जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के गांव गुढ़ा ब्राह्मणा का रहने वाले समयपाल उर्फ दीपक पर दर्ज हुआ था। आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में तत्कालीन एएसजे की कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद मामला हाईकोर्ट में चला गया था। आरोपी दीपक सजा से बचने के लिए अपने पिता व मां के साथ आया और शादी करने पर जोर दिया। दोनों परिवारों की सहमति से एक फरवरी 2018 को मंदिर में शादी कर ली गई थी।
उसके बाद सहमति के आधार पर अदालत से वह बरी हो गया था। अब उसने पीड़िता को जम्मू में अपने घर से पीटकर बाहर निकाल दिया। वह दहेज के पांच लाख रुपये मांग रहा है। इसकी शिकायत लेकर पीड़िता के पिता और चाचा जम्मू गए तो उनको भी धक्का देकर घर से बाहर भगा दिया गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें