फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसकेएम के रेल रोको आंदोलन के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा, पांच कंपनी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। यूपी के लखीमपुर में हुई घटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित मिश्र को बर्खास्त करने व उनकी गिरफ्तारी को लेकर एसकेएम के रेल रोका अभियान को लेकर पुलिस बल सतर्क हो गया है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके लिए पुलिस की पांच कंपनी तैनात की गई हैं। साथ एएसपी व डीएसपी के साथ सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

यूपी के लखीमपुर खीरी में 3 अक्तूबर को हुए हत्याकांड के तुरंत बाद मोर्चा ने अजय मिश्र टेनी को नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री परिषद से बर्खास्त करके गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस मांग का लेकर ही अब रेल रोकने का निर्णय लिया गया है। छह घंटे तक रेल रोकने के अभियान को लेकर एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था का पालन कराने को कहा है। इसके लिए पांच कंपनी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें