फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के बैंक खाते से दस हजार रुपये किए ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधी ने गांव पहलादपुर किडौली निवासी ट्रांसपोर्टर के बैंक खाते से दस हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। ट्रांसपोर्टर ने इस मामले की शिकायत बैंक के साथ पुलिस को भी दी है। चार माह चक्कर काटने के बाद अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पहलादपुर किडौली निवासी जसबीर ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है। उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। 16 फरवरी को उसके मोबाइल पर बैंक खाते से दस हजार रुपये निकलने का संदेश आया। जिस पर उसने बैंक में शिकायत करने के साथ ही खरखौदा थाना पुलिस को भी शिकायत दी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उसने अपने बैंक खाते को बंद करवा दिया। इसके साथ ही कई बार खरखौदा पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने के साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने सीएम विंडो पर शिकायत दी। बैंक खाता बंद करवाने के चलते उसके फाइनेंस पर लिए गए टेंपों की किस्त नहीं कट पाई और उस पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लग गया। मजबूरी में उसे फिर से खाता खुलवाना पड़ा। वहीं पुलिस ने उसे बीच में बताया कि किसी मंदीप नामक युवक के खाते में उसके एटीएम कार्ड से पैसे स्वाइप हुए हैं, लेकिन उसका एटीएम उसके ही पास था। उसने कभी कार्ड स्वाइप नहीं किया। अब पुलिस ने मामले में चार माह बाद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें