फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत की टीमों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विजेता टीम को पुरस्कृत करते आईपीएस पंकज नैन, आईआरएस अंकुर रापरिया, हरियाणा एमेचर कबड्डी एसोसिएश? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर। गांव शेखपुरा में एमेचर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के सहयोग से आयोजित हुई राज्यस्तरीय महिला व पुरुष सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में सोनीपत की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 40 टीमों ने भाग लिया। जिसमें पुुरुष वर्ग में सोनीपत ने जींद को छह अंक से कराया। वहीं महिला वर्ग में भी सोनीपत की टीम ने भिवानी की टीम को आठ अंक से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्यातिथि खेल विभाग निदेशक आईपीएस पंकज नैन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शनिवार रात को संपन्न हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली पुरुष टीम को 41 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार व तीसरे स्थान पर रही टीम को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि भेंट की गई। वहीं प्रथम स्थान पर आने वाली महिला टीम को 11 हजार, दूसरे स्थान पर रही टीम को 7100 व तीसरे स्थान पर रही टीम को 5100 रुपये की राशि भेंट की। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि खेल विभाग निदेशक आईपीएस पंकज नैन ने विजेताओं को इनामी राशि दी। इस दौरान आईआरएस अंकुर रापरिया, हरियाणा एमेचर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महासचिव कुलदीप दलाल, पूर्व विस स्पीकर कुलदीप शर्मा, एसोसिएशन के जिला प्रधान बलबीर पहल, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पहलवान पुरखासिया, ओलंपियन बॉक्सर मनोज, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी विकास, मुकेश बॉक्सर, जयबीर मांडी, प्रमोद कुमार, चांद पहलवान, नरेंद्र भोली, दीपक पहलवान, सोनू बैनीवाल, नरेश रापरिया, मनीष रापरिया, अंकित रापरिया व विकास रापरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें