फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर 20 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव किलोहडद स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर बदमाश 20 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। सेल्समैन ने मामले की जानकारी ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने पुलिस का अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बड़वासनी निवासी दिनेश ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव किलोहडद में शराब ठेका चलाते हैं। उसके ठेके पर उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव जागीर निवासी बृजमोहन बतौर सेल्समैन काम करता है। मंगलवार रात को ब्रजमोहन ठेके पर मौजूद था। बृजमोहन ने रात को उसे फोन कर बताया कि करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार तीन युवक ठेके पर पहुंचे। उनमें से एक युवक ठेके के अंदर आया और उसे पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। युवक ने उससे 20 हजार रुपये की नकदी छीन ली। बाद में वह अपने साथियों संग बाइक पर सवार होकर भाग गया। मामले का पता लगने पर दिनेश ने सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने रात को मौके का मुआयना करने के बाद जांच कर देर रात तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
शराब ठेकों को लगातार निशाना बना रहे बदमाश
-8 जून को लल्हेड़ी-लड़सौली रोड स्थित शराब ठेकेदार के सेल्समैन से 60 हजार रुपये व मोबाइल लूटा
26 मई को गोहाना में गामड़ी-खानपुर रोड पर कार में सवार पांच बदमाशों ने शराब ठेकेदार के कारिंदे से 1.10 लाख रुपये लूटे।
28 अप्रैल को गांव नाथूपुर स्थित शराब ठेके पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायर कर एक लाख रुपये लूटे।
वर्जन
ठेके पर लूट की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।- दीप्ति गर्ग, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें