फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओपीडी से बाहर होगा पंजीकरण काउंटर, अस्पताल की कमियों की मांगी सूची

Thu, 08 Jun 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37- उपमंडल नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर व अन्य।
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने पंजीकरण काउंटर ओपीडी से बाहर करने और डेंगू वार्ड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अस्पताल में जो भी कमियां है, उनकी सूची बनाकर दी जाए। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डाॅ. जय किशोर ने आपातकालीन वार्ड, प्रसूति केंद्र, ओटी, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे केंद्र व विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनका कहना है कि अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए जाएंगे और ओटी में भी बेहतर सुविधा दी जाएगी। ताकि मरीजों को नागरिक अस्पताल में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश छिल्लर, डॉ. संजय छिक्कारा, डॉ. संदीप लठवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी , खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज, नवीन कुमार मौजूद रहे।

इंद्रजीत विरमानी ने शव गृह दूसरी जगह बनाने की रखी मांग
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी ने सिविल सर्जन से मांग की कि शव गृह को पार्क के पास से दूसरी जगह पर बनाया जाए। जिससे पार्क में सैर करने के लिए पहुंचने वाले बच्चों व महिलाओं को असुविधा न हो। उनका कहना है पार्क के पास शव गृह होने पर बच्चे व महिलाएं भयभीत रहती है और पार्क में भी कम ही लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मरीजों के लिए बनाया जाएगा अलग से डेंगू वार्ड
सिविल सर्जन ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अब बारिश का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में डेंगू व मेडिसिन वार्ड बनाया जाए, ताकि मरीजों का वार्ड में दाखिल कर उनका इलाज किया जा सके।

फोटो 37- उपमंडल नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें