फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए 655 पहलवान मैट पर उतरे, 14 का हुआ चयन

Thu, 08 Jun 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
साई केंद्र बहालगढ़ में एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाते भूपेंद्र सिंह बा
विज्ञापन
राई । भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) की तरफ से अंडर-15 व 20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में चयन के लिए तीसरे दिन 655 पहलवानों ने पसीना बहाया। इनमें से 14 का चयन किया गया। तदर्थ समिति सदस्य भूपेंद्र बाजवा व भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव कल्याण चौबे की मौजूदगी में ट्रायल लिए गए। चयनित 14 पहलवानों में से 6 हरियाणा के हैं।
विज्ञापन


जॉर्डन के अम्मान शहर में 12 से 18 जुलाई तक होने वाली एशिया कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में ट्रायल चल रहे हैं। बुधवार को सुमा शिरूर, साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव, अलका तोमर, प्रतियोगिता निदेशक ज्ञान सिंह, प्रतियोगिता मैनेजर राजीव तोमर, अनिल मान, फ्रीस्टाइल के चीफ कोच जगमिंदर सिंह, ग्रीको रोमन के चीफ कोच हरगोबिंद सिंह, सीईओ वुशू साहिल की देखरेख में ट्रायल हुए।
विज्ञापन




इन पहलवानों का हुआ चयन

अंडर-15 फ्रीस्टाइल : नमन मान (दिल्ली, 41), सोहम सुनील कुम्भार (महाराष्ट्र, 46), सुजय नागनाथ तानपुरे (महाराष्ट्र, 68)

अंडर-15 ग्रीको रोमन : ओमकार संतोष करले (महाराष्ट्र, 38), प्रांजल कांगरा (दिल्ली, 44), अनुज (हरियाणा, 62) व सोहम राज जगन्नाथ (महाराष्ट्र, 75)

अंडर -20 फ्रीस्टाइल : मोहित कुमार (हरियाणा, 61), नरेंद्र (हरियाणा, 70), मुकुल दहिया (दिल्ली, 86) व विनय (हरियाणा, 92)

अंडर -20 ग्रीको रोमन : उमेश (दिल्ली, 67), दीपक पूनिया (हरियाणा, 77), बिंदु (हरियाणा, 97) शामिल हैं।



इन श्रेणियों में आज होगा ट्रायल

अंडर-15 फ्रीस्टाइल : 57, 62, 75, 85 किलो

अंडर-15 ग्रीको रोमन : 52, 68 व 85 किलो

अंडर-20 फ्रीस्टाइल : 57, 79 और 97 किलो

अंडर-20 ग्रीको रोमन : 60, 82 और 130 किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें