फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणधीर सरोहा ही रहेंगे सरोहा बारहा खाप के प्रधान, महापंचायत में किया एलान

विज्ञापन
छोटूराम धर्मशाला में आयोजित महापंचायत में पहुंचे सर्वजातीय सरोहा बारहा खाप के लोगों को संबोधित - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। सरोहा बारहा खाप के प्रधान को लेकर हुई रार के बीच रविवार को गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में सर्वजातीय सरोहा बारहा खाप की महापंचायत हुई। जिसमें करीब 15 गांवों के लोग शामिल हुए। महापंचायत में सर्वसम्मति से 16 साल से चले आ रहे प्रधान रणधीर सरोहा को ही प्रधान बनाए रखने का एलान किया। यही नहीं उनकी कार्यकारिणी को ही खाप से जुड़े सभी प्रकार के फैसले लेने का अधिकार दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ गांव बैंयापुर की चौपाल में कुछ दिन पहले पंचायत कर प्रधान नियुक्त करने के फैसले को अमान्य करार दिया। उधर, बैंयापुर में प्रधान बनाए गए सतीश सरोहा के स्वागत कार्यक्रम रविवार को भी जारी रहे।
विज्ञापन

रविवार को हुई महापंचायत में कहा गया कि बिना प्रधान को सूचित किए इस प्रकार का निर्णय समाज को तोड़ने का कार्य है। इसलिए आज के बाद किसी भी गांव में एक पक्ष द्वारा बनाए गए नवनियुक्त प्रधान का स्वागत नहीं किया जाएगा। छोटूराम धर्मशाला मेें आयोजित महापंचायत की अध्यक्षता सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी जगबीर सिंह जठेड़ी ने की। महापंचायत के दौरान खाप प्रवक्ता अशोक सरोहा ने कहा कि इस प्रकार कुछ लोगों की मौजूदगी में प्रधान घोषित करना समाज को तोड़ने का काम है। प्रधान को लेकर किसी को कोई आपत्ति थी तो इस विषय में पंचायत बुलाकर विचार-विमर्श किया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। नियमानुसार किसी भी पद के चुनाव से पहले इसकी सूचना देनी होती है, लेकिन बैंयापुर में किए गए चुनाव में इस नियम का भी उल्लंघन किया गया।
महापंचायत के दौरान लखमीचंद बैंयापुर ने खाप के किसी अन्य गांव में प्रधानी देने का सुझाव रखा। इस पर महापंचायत में पहुंचे लोगों ने कहा कि बैंयापुर में कुछ दिन पहले पंचायत कर सरोहा बारहा खाप के नए प्रधान को चुना था। इसके बाद से विवाद बना हुआ है। हमारा पहला कार्य इस विवाद को खत्म करना है। इसलिए फिलहाल इस सुझाव को टालते हुए पहली कार्यकारिणी को ही सुचारु रखा जाएगा। महापंचायत में मंच सचिव नरसिंह मोर हरसाना, खाप सचिव रणसिंह, अशोक सरोहा राठधाना, मास्टर सुंदरलाल हरसाना, कंवल सिंह बैंयापुर, देवेंद्र राठधना, रविंद्र लहराड़ा, बनवारी लाल गढ़ शहजानपुर, दयानंद जाट जोशी, महाबीर सिंह जगदीशपुर, अतर सिंह राठधाना, बिशन सरोहा, राजेंद्र सिंह गिरावड़, अतर सिंह लिवासपुर, निगम पार्षद राजीव सरोहा, सुरेंद्र सरपंच जठेड़ी, कृष्ण सिंह मालचा, राजकुमार, जयसिंह बली कुतुबपुर, देवेंद्र राठधाना, बलवान सिंह जगदीशपुर, राजेंद्र सिंह, मांगेराम उप प्रधान राठधना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाट जोशी में हुआ नवनियुक्त प्रधान का अभिनंदन
सरोहा बारहा के कुछ दिन पहले बनाए गए प्रधान सतीश सरोहा का अभिनंदन कार्यक्रम लगातार जारी है। रविवार को गांव जाट जोशी में नवनियुक्त प्रधान सतीश सरोहा के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले शनिवार को गांव बैंयापुर सहित अन्य गांवों में भी नवनियुक्त का अभिनंदन किया गया। सतीश सरोहा ने कहा कि समाज के लोगों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। उनके सामने जो भी विवाद आएगा, उसे वे बिना किसी भेदभाव के सुलझाने का प्रयास करेंगे। वह जल्द ही गांवों में चल रहे शराब ठेकों को गांवों से बाहर करवाने के लिए प्रशासन से बातचीत करेंगे। इससे गांवों का माहौल बिगड़ रहा है। समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता से करवाया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान गोरधन हुड्डा, जयबीर, जोगेंद्र हुड्डा, अनिल मलिक, मुकेश, नंबरदार सोनू चौहान, मोनू, उमेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें