फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राई खेलकूद स्कूल को विश्वविद्यालय बनाने के लिए बजट सत्र में लाएंगे प्रस्ताव : संदीप सिंह

विज्ञापन
विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखते खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
प्रदेश के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई को खेल विश्वविद्यालय बनाने का बिल विधानसभा के बजट सत्र में लाया जाएगा। पहले के प्रस्ताव में कुछ खामियां थीं, जिन्हें अब दूर करके नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस विषय पर तीन बैठक हो चुकी हैं। आखिरी दौर की बैठक भी शीघ्र होगी।
विज्ञापन

खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह शुक्रवार को राई खेलकूद विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक व राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली के अलावा खेलकूद स्कूल के निदेशक कर्नल अशोक मोर भी मौजूद रहे। खेल मंत्री ने कहा कि खेलों में सुधार का प्रयास लगातार जारी है। भले ही हरियाणा खेलों में सिरमौर है, लेकिन सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार ही सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति अपने पड़ोसी राज्यों से भी काफी प्रभावशाली है। अब संपूर्ण देश में हरियाणा की खेल नीति एक मॉडल के रूप में उभर रही है। अन्य राज्य अब इस खेल नीति को अपना रहे हैं। ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को रिहर्सल के लिए अलग से राशि दी जाती है, ताकि वह अच्छे से अपनी सभी अन्य जरूरतों को पूरा कर सके। हरियाणा अब एक ऐसा राज्य है, जो संपूर्ण देश में सबसे अधिक मेडल जीत चुका है। यह हरियाणा की खेल नीति का ही प्रभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें