अपना पदभार ग्रहण करतीं महिला विवि की कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा। संवाद
- फोटो : Sonipat
बीपीएस महिला विवि की कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें कार्यवाहक कुलपति के तौर पर प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने पदभार सौंपा। प्रो. राजेंद्र अनायत मुरथल स्थित दीनबंधु चौ. छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति हैं। इससे पहले प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत व प्रो. सुदेश छिक्कारा ने भगत फूल सिंह और उनकी बेटी बहन सुभाषिणी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।
प्रो. सुदेश छिक्कारा ने कहा कि भगत फूल सिंह की पावन धरा पर उन्हें काम करने का जो अवसर मिला है, यह ईश्वर की कृपा है। महिला शिक्षा के लिए यह स्थान पूजनीय है। उन्होंने कहा कि महिला विवि को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का सपना जरूर पूरा होगा। नैक से अभिवृद्धि उनकी प्राथमिकता होगी और वह बीपीएस महिला विवि का नाम विश्व पटल पर ले जाने का प्रयास करेंगी।
वहीं, प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि विवि का स्टाफ बहुत ही मेहनती है। यहां के लोग दिन-रात काम करने में सक्षम हैं। इस दौरान कुलसचिव डॉ. नीलम मलिक के साथ डॉ. दीपक कुमार, तेजस्विनी, प्रो. अजीत सिंह, प्रो. विजय नेहरा, प्रो. महेश दाधीच, प्रो. श्वेता हुड्डा, डॉ. सुमन दलाल, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. प्रिया धींगड़ा, डॉ. रवि भूषण, डॉ. योगेश चंद्र, सुमिता सिंह, डॉ. मूर्ति मलिक, डॉ. सुषमा जोशी, डॉ. सुनीता सिवाच, अर्चना मलिक आदि मौजूद रहे।