फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव अगवानपुर में शादी समारोह में दूल्हे के चचेरे भाई व भांजे को गोली मारकर घायल करने के एक आरोपी को गन्नौर सिटी चौकी पुलिस ने अगवानपुर फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को अदालत में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

गांव अगवानपुर निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वीरवार को वह अपने परिवार के सभी सदस्य और सगे संबंधियों के साथ अपने चचेरे भाई सिमरन की घुड़चढ़ी में शामिल था। उस दौरान उनके गांव के अश्वनी, राहुल, रब्बू, अभिषेक व गोहाना निवासी सन्नी सहित अन्य कार में सवार होकर आए और उस पर व उसके भांजे आदर्श नगर, दिल्ली निवासी शिवा पर गोली चला दी थी। गोली लगने से वह और उसका भांजा दोनों घायल हो गए थे। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि पहले की कहासुनी के चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें