फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: होटल व ढाबों में देर रात नहीं होंगे नव वर्ष के आयोजन, एसपी बोले- एडवांस बुकिंग न कराएं लोग, होगी धन की बर्बादी

Tue, 28 Dec 2021 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से लेकर राइडर तक रातभर गश्त करेंगे। रात्रि कर्फ्यू का पालन कड़ाई से कराया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी राहुल शर्मा।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हरियाणा के सोनीपत में पुलिस कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए रात्रि कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराएगी। ऐसे में एसपी राहुल शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह किसी ढाबे या होटल में देर रात नया वर्ष कार्यक्रम मनाने के लिए एडवांस में बुकिंग न कराएं।

विज्ञापन


नए साल पर देर रात को कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे। ऐसे में एडवांस में बुकिंग कराने वालों की धन की बर्बादी तो होगी ही, साथ ही कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा। एसपी ने सभी एसएचओ को कड़े निर्देश दिए हैं कि किसी हालत में रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन नहीं होने दिया जाए। 

जीटी रोड स्थित होटलों और ढाबों पर की जा रही बुकिंग 

नव वर्ष के आगमन पर कार्यक्रम कराने के लिए लोग तैयारियां कर रहे हैं। बहुत से लोगों ने आउटडोर पार्टियों का आयोजन करने की तैयारी की है। इसके लिए होटलों-ढाबों और बार में टेबल व हॉल बुक कराए जा रहे हैं। सरकार ने कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके तहत रात में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों को बाहर घूमने पर रोक लगा दी गई है। उसके बावजूद ज्यादातर होटल-ढाबा व बार संचालक एडवांस में बुकिंग कर रहे हैं। लोगों को झांसा दिया जा रहा है कि नए साल पर रात के आयोजन होंगे। ऐसे में शहर के साथ ही जीटी रोड स्थित होटलों और ढाबों पर बुकिंग शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा बुकिंग मुरथल में की जा रही हैं। 

एसपी ने दोबारा से कड़ी गाइडलाइन जारी कर दी है। एक ओर जहां पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है, वहीं होटलों और ढाबा संचालकों को रात में 11 बजे के बाद प्रतिष्ठान खोलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही एसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि हर हाल में नाइट कर्फ्यू का पालन कराया जाएगा। किसी को रात में होटल-ढाबा खोलने, नए साल की पार्टियां आयोजित करने या सड़कों पर आवागमन की इजाजत नहीं होगी। जो भी घरों से बाहर मिलेगा, उसका चालान किया जाएगा। 

डीएसपी से राइडर तक सड़क पर रहेंगे 

एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर की रात में दस बजे से पुलिस टीमें सक्रिय हो जाएंगी। चौकी प्रभारी, राइडर पुलिस, पुलिस जिप्सी, डायल-112, सभी एसएचओ और सभी डीएसपी चेकिंग पर रहेंगे। जहां भी कर्फ्यू का उल्लंघन होता मिलेगा, वहीं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को नाइट कर्फ्यू में छूट नहीं दी जाएगी। केवल एंबुलेंस और मेडिकल सुविधाओं के लिए ही छूट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें