फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: घर से घूमने निकले युवक का मोबाइल छीना, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 31 Mar 2024 11:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़ित श्याम नगर ने बताया कि वह शनिवार रात को करीब सवा दस बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। इससे पहले वह कुछ समझ पाते एक युवक बाइक से उतरा और उनका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के श्याम नगर में घर से घूमने निकले युवक से बाइक सवार दो झपटमार मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे झपटमारों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन


श्याम नगर निवासी अभिषेक ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात को करीब सवा दस बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। वह पास ही सडक़ पर घूम रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने उनके पास आने के बाद अपनी बाइक को रोक दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते एक युवक बाइक से उतरा और उनका मोबाइल छीन लिया।

उन्होंने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया और शोर भी मचाया, लेकिन वह भाग निकले। जिस पर उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम सीसीटीवी खंगाल कर बाइक सवारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जिससे उनका पता लगाकर गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें